{"_id":"5dadc3da8ebc3e016d632a79","slug":"eight-people-including-police-personnel-and-panchayat-secretary-arrested-on-the-shop-while-gambling","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर जुआ खेलते पुलिस कर्मी और पंचायत सचिव समेत आठ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान पर जुआ खेलते पुलिस कर्मी और पंचायत सचिव समेत आठ लोग गिरफ्तार
Mon, 21 Oct 2019 08:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Oct 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिला मुख्यालय के साथ लगती मंगला पंचायत में दो पुलिस कर्मचारियों समेत आठ लोगों को पुलिस ने जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इन्हें जमानत पर छोड़ा गया है। जुआ खेलना गैर कानूनी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
इसमें एक लोनिवि का कर्मचारी और एक पंचायत सचिव भी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दाव पर लगी 40 हजार रुपये की राशि भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंबा थाना की टीम रविवार देर रात को मंगला की तरफ गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली की कुछ लोग दुकान के भीतर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर यहां दबिश दी।
विज्ञापन
इस दौरान यहां पर पुलिस ने आठ लोगों को जुआ खेलते हुए दबोचा। इसमें चार सरकारी कर्मचारी भी पाए गए। इसमें दो पुलिस कर्मचारी हैं जबकि एक लोक निर्माण विभाग में तैनात है जबकि एक पंचायत सचिव है।
इस दौरान पुलिस ने मौके से 40330 रुपये की राशि भी बरामद की है। पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मंगला में आठ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इन्हें जमानत पर छोड़ा गया है। जुआ खेलना गैर कानूनी है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।