मंडी कॉलेज में एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष, आठ घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के वल्लभ कॉलेज मंडी में एबीवीपी की सांकेतिक भूख हड़ताल के दौरान एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। कैंपस में हुई हाथापाई और मारपीट में आठ कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
इसमें पांच एबीवीपी, दो एसएफआई और दो आम छात्र शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने सदर थाना तलब किया है। पुलिस पर कैंपस में लाठियां बरसाने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता सदर थाना में एकत्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: आक्रोश रैली कर युकां ने किया विधानसभा का घेराव, दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार
छात्र संगठनों की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। उधर, एसएसपी पुनीत रघु ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे ही मांगों को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे थे।
दोपहर के समय एसएफआई कार्यकर्ताओं ने भी मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े। बात हाथापाई तक पहुंच गई और थोड़ी देर बाद लात घूंसे बरसाने शुरू किए।
कैंपस में पुलिस बल का प्रयोग
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों संगठनों पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। एबीवीपी मंडी इकाई छात्रा प्रमुख एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनिका राणा ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने आम छात्रों और छात्राओं के साथ बदसलूकी की। आम छात्रों पर लाठीचार्ज किया।
आरोप- प्रत्यारोप
एबीवीपी के इकाई सचिव विशाल ने बताया कि एसएफआई, सीपीआईएम एवं सीटू के गुंडों ने कॉलेज छात्राओं के साथ मारपीट की और एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इससे पांच कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उधर, एसएफआई के जिला सचिव रोहित ठाकुर ने बताया कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के आम छात्रों सहित एसएफआई के दो कार्यकर्ताओं पर हमला किया है।