{"_id":"6ae5a5f3ab9ed810a0086972","slug":"manali-marathon-runners-from-across-the-country-and-abroad-ran-up-to-rohtang-pass-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली मैराथन: रोहतांग दर्रे तक दौड़े देश-विदेश के धावक, स्वच्छता और फिटनेस का दिया संदेश, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली मैराथन: रोहतांग दर्रे तक दौड़े देश-विदेश के धावक, स्वच्छता और फिटनेस का दिया संदेश, देखें वीडियो
Sat, 31 Oct 2026 01:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:55 PM IST
सार
आयोजन का मुख्य आकर्षण 100 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन रही। इसमें धावकों ने मनाली से रोहतांग दर्रे तक दौड़ लगाई और वापस मनाली पहुंचे।
विज्ञापन
मनाली मैराथन।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली में चौथी मैराथन का आगाज हो गया है। इसमें देश-विदेश से 1100 से अधिक धावक हिस्सा ले रहे हैं। मैराथन के पहले दिन करीब 350 धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में दौड़ लगाकर अपना दमखम दिखाया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 100 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन रही। इसमें धावकों ने मनाली से रोहतांग दर्रे तक दौड़ लगाई और वापस मनाली पहुंचे। जिला प्रशासन के सहयोग से हिमालयन एक्सट्रीम ने इस मैराथन का आयोजन किया है।
विज्ञापन
इसमें 100 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन, 42 किलोमीटर फुल मैराथन और 21 किलोमीटर हाफ मैराथन शामिल हैं। इसके अलावा 10 और पांच किलोमीटर की दौड़ें भी आयोजित की जा रही हैं। बच्चों के लिए रन फॉर फन का भी आयोजन होगा। आयोजक प्रवीण सूद (पिंटू) ने बताया कि 30 अक्तूबर रात 11 बजे एसडीएम मनाली ने अल्ट्रा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार सुबह फुल और हाफ मैराथन का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
मैराथन का मुख्य उद्देश्य मनाली में पर्यटन को बढ़ावा देना
इस वर्ष मैराथन का मुख्य उद्देश्य मनाली में पर्यटन को बढ़ावा देना है। साथ ही लोगों को स्वच्छता और शारीरिक स्वस्थता के प्रति जागरूक करना भी इसका लक्ष्य है। आयोजन में स्वच्छता को विशेष महत्व दिया गया है। बच्चों को निर्धारित स्थानों से प्लास्टिक की खाली बोतलें एकत्र करने पर निशुल्क प्रवेश मिला है। स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
आगामी कार्यक्रम ये रहेगा
एक नवंबर को उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित शर्मा अन्य दौड़ों को हरी झंडी दिखाएंगे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। मैराथन के माध्यम से मनाली को पर्यटन के साथ नई पहचान दिलाने का प्रयास है। यह पहचान शारीरिक स्वस्थता और स्वच्छता के क्षेत्र में होगी। तीन दिवसीय आयोजन का समापन एक नवंबर को रन फॉर फन के साथ होगा।