फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth congress protested in himachal assembly premises shimla

आक्रोश रैली कर युकां ने किया विधानसभा का घेराव, दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2019 07:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Aug 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
youth congress protested in himachal assembly premises shimla
विधानसभा में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार को आक्रोश रैली निकालकर दोपहर बाद 1:20 बजे प्रदेश विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान जयराम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


विधानसभा के पास पुलिस बैरिकेड्स को भी तोड़ दिया, जिस पर दर्जनों युकांइयों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और युकांइयों के बीच धक्कामुक्की भी हुई लेकिन लाठीचार्ज की नौबत नहीं आई। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  भानुपल्ली-लेह रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण अभी नहीं: गोविंद
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारे लगाते हुए पुलिस बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए। पुलिस बल ने इनको बैरिकेड्स तोड़ने से काफी देर रोके रखा परंतु कुछ नेता इनको तोड़ने में कामयाब हो गए।

पुलिस बल ने एक-एक कार्यकर्ता को पकड़कर पुलिस की गाड़ी में डालना शुरू किया। उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

इसमें मांग की गई कि सरकार प्रदेश में बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर तुरंत श्वेतपत्र जारी करे। युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोपहर बाद 3:54 बजे तक विधानसभा का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। 

सरकार का वश चले तो सचिवालय भी बेच दे : वीरभद्र  

youth congress protested in himachal assembly premises shimla

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विधानसभा का घेराव कर रहे युवा कांग्रेस के नेताओं से मिले और कहा कि प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंका जाए। कहा कि जयराम सरकार का वश चले तो सचिवालय भी बेच दे।

उधर, युकां प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या 13 लाख से ऊपर हो गई है। सरकार बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरी दे रही है। रियल एस्टेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए धारा 118 को कमजोर किया जा रहा है।

शिक्षा का भगवाकरण और व्यापारीकरण किया जा रहा है। नशे पर कोई काबू नहीं पाया गया और न ही कानून व्यवस्था में पकड़ है। प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं औैर सरकार इस दिशा में कदम उठाने में विफल है। 

होटल बेचने के बाद सरकार बेच देगी किसानों की जमीनें : सुक्खू

youth congress protested in himachal assembly premises shimla

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों को बेचने पर भाजपा सरकार को घेरा है। सुक्खू ने कहा कि सरकार अभी निगम के होटलों को बेच रही है। फिर किसानों की जमीनें कौड़ियों के भाव बेच दी जाएंगी। 

जारी बयान में सुक्खू ने सवाल उठाया कि अगर सीएम जयराम ठाकुर को होटल बेचने का निर्णय लिए जाने की जानकारी नहीं है तो फिर सरकार कौन चला रहा है?

क्या उनसे ऊपर कोई सुपर सीएम भी है, जिसके इशारे पर यह निर्णय हुआ है। विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सरकार होटल बेचने को लेकर सदन में वक्तव्य दे। आखिर किस मजबूरी में यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि निगम का ही 100 बीघा में स्थित वाइल्ड फ्लावर हाल होटल 99 साल की लीज पर देने के बाद 50 लाख के मुनाफे में आ गया है। कहा कि सरकार को निगम के होटलों को बेचने के बजाय फायदे में लाने की नीति बनानी चाहिए थी। 

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद करें आवाज : राठौर

youth congress protested in himachal assembly premises shimla

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की अनैतिक जनविरोधी, असंवैधानिक नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें।

भाजपा देश में क्षेत्रवाद, जातिवाद और सांप्रदायिकता के नाम पर गुमराह कर लोगों को बांटने का काम कर रही है। कहा कि आज देश आर्थिक मंदी की ओर बढ़ रहा है। सभी प्रमुख औद्योगिक घराने जैसे पवार, रियल इस्टेट, ऑटो आदि अपने कर्मचारियों की छंटनी करने को मजबूर हैं।

यह सब भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों की ही वजह से हो रहा है। राठौर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बयानबाजी पर हैरानी जताई और कहा कि ऐसे बयानों से कार्यकर्ता हतोत्साहित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed