फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Eight Importent Bills Will be Discussed in HP Vidhansabha on Wednesday.

हिमाचल विधानसभा: सदन में आज रखे जाएंगे ये 8 अहम विधेयक

Wed, 21 Dec 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (कांगड़ा) Updated Wed, 21 Dec 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
Eight Importent Bills Will be Discussed in HP Vidhansabha on Wednesday.

तपोवन में शीतकालीन सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। सदन में भ्रष्टाचार और नोटबंदी पर फिर हंगामा हो सकता है। हाउस में प्रश्नकाल के तीसरे दिन बुधवार को राज्यपाल की ओर से मंजूर आठ अलग-अलग विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विभिन्न दस्तावेजों की प्रतियां सभा पटल पर रखेंगे। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा नगर निगम द्वितीय संशोधन अध्यादेश और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चैधरी स्थानीय क्षेत्र में माल के प्रवेश पर कर द्वितीय संशोधन संबंधी अध्यादेश सदन में प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


लोक लेखा समिति के सभापति रविंद्र रवि, कल्याण समिति के सभापति खूबराम, जनप्रशासन समिति के सभापति राकेश कालिया और सामान्य विकास समिति के सभापति सुरेश भारद्वाज अपनी-अपनी समितियों से संबंधित प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से शस्त्र लाइसेंस के शुल्क में अकस्मात पचास गुणा वृद्धि करने से पैदा स्थिति की तरफ भाजपा के महेश्वर सिंह और चोरी के वाहनों की बरामदगी को लेकर कई स्थानों पर दबिश और भाजपा के जयराम ठाकुर नियम 62 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे।

इन प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा

Eight Importent Bills Will be Discussed in HP Vidhansabha on Wednesday.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हिमाचल भूमि अंतरण विनियमन संशोधन विधेयक, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया विद्युत शुल्क संशोधन विधेयक, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा हिमाचल नगर निगम द्वितीय संशोधन विधेयक और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी हिमाचल प्रदेश स्थानीय क्षेत्र में माल के प्रवेश पर कर द्वितीय संशोधन विधेयक एवं हिमाचल मूल्य परिवर्द्धित कर द्वितीय संशोधन विधेयक सदन में पेश करेंगे।

नियम - 130 के तहत कांग्रेस के संजय रतन, अजय महाजन, मोहन लाल ब्राक्टा एवं कुलदीप कुमार ने केंद्र की ओर से की गई नोटबंदी से प्रदेश की जनता को हो रही असुविधा पर चर्चा का प्रस्ताव दिया है, जबकि महेंद्र सिंह प्रदेश में लंबे समय से सूखे के कारण किसानों-बागवानों को हो रहे नुकसान पर चर्चा करने का प्रस्ताव रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed