एससी एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद का हिमाचल में रहा ऐसा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद का प्रदेश में मिलाजुला असर देखने को मिला। हर जिले में सवर्ण समाज के लोगों ने इस एक्ट के विरोध में प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में व्यापारिक प्रतिष्ठान हर दिन की तरह खुले रहे।
हमीरपुर में जिला मुख्यालय सहित भोरंज उपमंडल मुख्यालय में सवर्ण समुदाय से जुड़े लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भोरंज उपमंडल मुख्यालय की सभी दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह नौ से बारह बजे तक बंद रहे।
यहां भी बंद रही दुकानें
इसके साथ ही हमीरपुर और उपमंडल बड़सर में भी अधिकांश दुकानें बंद रहीं। सुजानपुर और नादौन विधानसभा क्षेत्र में दुकानें खुली रहीं। वहीं, बिलासपुर जिले बंद का कोई असर नजर नहीं आया।
जिला में सामान्य रूप से कारोबार हुआ। सभी बाजारों में सामान्य रूप से कारोबार दिन भर चला रहा। कुल्लू में भी हिमाचल बंद का असर बेअसर रहा है। कुल्लू, भुंतर, मनाली के बाजार दिनभर खुले रहे।
दुकानदारों ने रोजाना की तरह सुबह ही दुकानें चली। हालांकि राजपूत सभा ने कुल्लू में धरना प्रदर्शन किया। उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा गया।