Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education: Shortage of teachers in Himachal’s degree colleges to be addressed;

शिक्षा: हिमाचल के डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की कमी होगी दूर, क्लस्टर के प्राध्यापक भी देंगे व्याख्यान

Sun, 29 Nov 2026 11:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 11:47 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी क्लस्टर प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर शैक्षणिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए तत्काल समन्वय स्थापित करने को कहा है।

विज्ञापन
Education: Shortage of teachers in Himachal’s degree colleges to be addressed;
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की कमी अब विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। जिन कॉलेजों में किसी विषय के सहायक प्राध्यापक उपलब्ध नहीं हैं, वहां उसी क्लस्टर के दूसरे कॉलेजों में तैनात शिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी क्लस्टर प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर शैक्षणिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए तत्काल समन्वय स्थापित करने को कहा है। निदेशालय के निर्देशों के अनुसार जरूरत पड़ने पर एक कॉलेज के सहायक प्राध्यापक क्लस्टर के दूसरे कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों को व्याख्यान देंगे। इसके लिए संबंधित कॉलेजों के प्राचार्य आपसी समन्वय से समय-सारणी तैयार करेंगे। शिक्षक विद्यार्थियों की विषय संबंधी शंकाओं का समाधान करने के साथ परीक्षा की तैयारी और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी सहयोग करेंगे। इसके अलावा परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी उनकी सेवाएं ली जा सकेंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

नियमित करनी होगी निगरानी
इस व्यवस्था का उद्देश्य शिक्षकों की कमी से प्रभावित कॉलेजों में पढ़ाई को नियमित रखना और विद्यार्थियों का निर्धारित पाठ्यक्रम समय पर पूरा करवाना है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों की सेवाएं साझा करते समय उनके मूल कॉलेज के कार्यभार और उपलब्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। दूसरे कॉलेज में पढ़ाने के कारण उनके अपने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिए। क्लस्टर प्रिंसिपलों को इस व्यवस्था की नियमित निगरानी करनी होगी। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का शैक्षणिक नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके लिए किए गए प्रबंधों की अनुपालन रिपोर्ट उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। रिपोर्ट में संबंधित कॉलेजों और दूसरे संस्थानों में भेजे गए शिक्षकों का विषयवार विवरण देना अनिवार्य होगा। निदेशालय ने यह रिपोर्ट सूचना और रिकॉर्ड के उद्देश्य से मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed