फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Minister Rohit Thakur said CM Sukhu is a cause of sorrow for BJP

HP Politics: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले-भाजपा के लिए दुख का कारण हैं मुख्यमंत्री सुक्खू

Mon, 06 May 2024 06:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 May 2024 06:06 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भाजपा नेताओं के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दुख का सबसे बड़ा कारण हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा के लूट की दुकान को कांग्रेस ने बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur said CM Sukhu is a cause of sorrow for BJP
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोटस फेल होने से पूरी तरह से बौखला गए हैं। धनबल का इस्तेमाल कर विधायकों को खरीदा, लेकिन भाजपाइयों के मुख्यमंत्री व मंत्री बनने के मंसूबे धरे के धरे रह गए। भाजपा नेताओं के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दुख का सबसे बड़ा कारण हैं। वर्तमान राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी दरवाजों को बंद कर दिया है और उनकी लूट की दुकान बंद कर दी है।

विज्ञापन


'बागवानों की सालों पुरानी मांग को किया पूरा'
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सुक्खू एक साधारण परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। मात्र सवा साल के छोटे से कार्यकाल में अनाथ बच्चों के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना बनाई और अब उनकी देखभाल का जिम्मा कानूनी रूप से सरकार का है। यही नहीं, दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना। साथ ही मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की वृद्धि की, दिहाड़ीदारों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपये की। सरकार ने अपने दूसरे बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। बागवानों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया गया है।
विज्ञापन


'भाजपा ने पांच साल कर्ज के सहारे चलाई सरकार'
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सवा साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने वाले भाजपा नेता अपने पांच साल का हिसाब जनता को दें। भाजपा ने केवल मात्र कर्ज के सहारे पांच साल सरकार चलाई और आर्थिक संसाधन जुटाने पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश आर्थिक रूप से बदहाल बना। अपनी मौजमस्ती और चुनावी लाभ के दृष्टिगत भाजपा ने अपने कार्यकाल के अंतिम साल में 16000 करोड़ रुपये से अधिक का दुरुपयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed