फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Board amended the dates of practical examinations of 10th-12th

HPBOSE: शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों में किया संशोधन

Thu, 08 Sep 2022 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Sep 2022 06:37 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी खेलकूद प्रतियोगिता सूची को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों की टर्म-1 प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियों का निर्धारण बाद में किया जाएगा।

विज्ञापन
Education Board amended the dates of practical examinations of 10th-12th
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की मैट्रिक और जमा दो कक्षा की नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-1 प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। पहले मैट्रिक की प्रैक्टिकल परीक्षाएं छह से नौ सितंबर तक होनी थी। ये अब 10 से 14 अक्तूबर तक होंगी। जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाएं छह से 13 सितंबर तक होनी थी। अब उनका संचालन 10 से 15 अक्तूबर तक होगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी खेलकूद प्रतियोगिता सूची को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों की टर्म-1 प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियों का निर्धारण बाद में किया जाएगा। संवाद

विज्ञापन


मेरिट आधार पर 20 गुना अधिक अभ्यर्थियों को भेजे कॉल लेटर
धर्मशाला। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने बताया कि बोर्ड कार्यालय में ड्राइवर, चतुर्थ श्रेणी और चौकीदार के आठ पदों के लिए दैनिक वेतन भोगी के आधार पर भरने की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। मेरिट के आधार पर प्रत्येक वर्ग में 20 गुना अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए बोर्ड कार्यालय में बुलाया जा रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मी के तीन पदों के लिए 60 अभ्यर्थियों को 15 सितंबर, चौकीदार के चार पदों के लिए कुल 80 अभ्यर्थियों को 16 सितंबर बुलाया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed