फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ED notice to cm virbhadra singh

ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए सीएम वीरभद्र, नया समन जारी

Fri, 14 Apr 2017 08:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Apr 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
ED notice to cm virbhadra singh

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष वीरवार को पेश नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ नया समन जारी कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए समन में वीरभद्र सिंह को आगामी 20 अप्रैल को जांच अधिकारी (आईओ) के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि वीरभद्र सिंह के पेश नहीं होने के कारण उनके खिलाफ पीएमएलए के तहत नया समन जारी किया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि सिंह ने अपनी गैरहाजिरी के संबंध में ईडी से बात की है या नहीं। गौरतलब है कि ईडी ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत सिंह से पूछताछ करने और उनका बयान दर्ज करने के लिए उन्हें तलब किया था। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ईडी की यह कार्रवाई वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति इकट्ठा करने के आरोप में सीबीआई की ओर से आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में ईडी उनकी पत्नी प्रतिभा और पुत्र विक्रमादित्य से पहले ही पूछताछ कर चुका है। सितंबर 2015 में सीबीआई की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने संज्ञान लेते हुए वीरभद्र सिंह, उनके परिजन और अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed