फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ED give clean chit to karampa in foreign currency case.

विदेशी करंसी मामले में करमापा को क्लीन चिट

Mon, 24 Nov 2014 12:01 PM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
ED give clean chit to karampa in foreign currency case.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तिब्बती धार्मिक नेता ओग्येन त्रिनले दोरजी को विदेशी विनियम मुद्रा कानून के उल्लंघन मामले में उनके खिलाफ लगाए आरोपों को खत्म कर दिया है और उन्हें क्लीन चिट दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तिब्बती धार्मिक नेता ओग्येन त्रिनले दोरजी को विदेशी विनियम मुद्रा कानून के उल्लंघन मामले में उनके खिलाफ लगाए आरोपों को खत्म कर दिया है और उन्हें क्लीन चिट दे दी है।

विज्ञापन


चार साल पुराने इस मामले में करमापा तथा उनके सहयोगियों पर करीब छह करोड़ रुपये मूल्य की गैर कानूनी विदेशी मुद्रा और घरेलू मुद्रा रखने के आरोप लगे थे। प्रवर्तन निदेशालय ने 5.97 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा को जब्त करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश पुलिस ने जनवरी 2011 में एक वाहन से करमापा के सहयोगियों के पास से संदिग्ध नकदी बरामद की थी। इसके बाद करमापा के मठ से भी नकदी जब्त की गई थी। इसके बाद ईडी ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया था और विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के प्रावधानों के तहत जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में नहीं मिले सबूत

ED give clean chit to karampa in foreign currency case.

जांच के बाद यह पता चला है कि जब्त की गई राशि और विदेशी भक्तों से प्राप्त दान की रकम को इकट्ठा करने और उसके प्रबंधन में करमापा और उनके दो सहयोगियों की कोई भूमिका नहीं है। संदिग्ध हवाला लेन-देन के तहत ये सभी जांच के घेरे में थे।

हिमाचल पुलिस ने वर्ष 2012 में धार्मिक नेता के नाम को चार्जशीट के दायरे से बाहर कर दिया था। ईडी के मुताबिक करमापा कभी भी रोजाना के लेन देन और कार्यालय के कामकाज में शामिल नहीं हुए। गौरतलब है कि करमापा के सहयोगी के वाहन से संदिग्ध नगदी बरामद होने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 27 जनवरी 2011 को ग्यूतो बौद्ध मठ सिद्धबाड़ी धर्मशाला में छापामारी की थी।

पुलिस ने ग्यूतो मठ सिद्धबाड़ी से चीन सहित 26 देशों की मुद्रा बरामद की थी। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी मामले में जांच शुरू कर की थी। 8 दिसंबर, 2011 ऊना पुलिस ने मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed