{"_id":"66b59f3b3496a5a16b0a5b15","slug":"earthquake-tremors-in-mandi-district-of-himachal-pradesh-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake Today: हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake Today: हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता
Fri, 09 Aug 2024 10:17 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:17 AM IST
सार
मंडी जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके दर्ज किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप सुबह करीब 9:53 बजे आया।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके दर्ज किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप सुबह करीब 9:53 बजे आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई है और इसका केंद्र जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं। रिक्टर पैमान पर वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन