फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   earthquake in himachal, chamba.

हिमाचल में भूकंप के झटके, चंबा में था केंद्र

Thu, 31 Mar 2016 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 31 Mar 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
 earthquake in himachal, chamba.
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है।

एक महीने के अंतराल के बाद चंबा में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर चंबा में भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र भी चंबा ही बताया जा रहा है। रियेक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी गई है। झटकों का एहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


भूकंप की गहराई जमीन के 15 किलोमीटर नीचे बताई गई है। इन झटकों से चंबा में किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रदेश मौसम विभाग के प्रभारी मोहन सिंह ने भूकंप की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा ही था।
विज्ञापन


उधर, अतिरिक्त दंडाधिकारी चंबा शुभकरण सिंह ने बताया कि भूकंप से जिले में कोई नुकसान नहीं हुआ है। झटके महसूस होने के बाद उन्होंने सभी एसडीएम से बात कर ली है और इसकी रिपोर्ट बनाकर शिमला भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed