फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   E-vidhan system in himachal vidhan sabha at tapovan dharamshala.

देशभर के विधायक यहां सीखेंगे ई-विधान प्रणाली

Sun, 29 Nov 2015 07:03 PM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
E-vidhan system in himachal vidhan sabha at tapovan dharamshala.

देश की पहली ई-विधानसभा के बाद अब तपोवन स्थित विस परिसर में पहला राष्ट्रीय ई-विधान प्रशिक्षण केंद्र खोलने की कवायद शुरू हो गई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय ने इसका प्रस्ताव बनाया है।

विज्ञापन


अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही तपोवन में देश की विभिन्न विधानसभाओं, विधानमंडलों के अध्यक्षों-उपाध्यक्ष, सदस्यों और संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई-विधान प्रणाली की संपूर्ण जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


ई-विधान प्रणाली सीखने के लिए देश भर से स्पीकर-डिप्टी स्पीकर और विधायक तपोवन में आएंगे। इससे हिमाचल विधानसभा का नाम एक बार फिर देश भर में गूंजेगा।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार गंभीर: बुटेल

E-vidhan system in himachal vidhan sabha at tapovan dharamshala.

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय के तपोवन में राष्ट्रीय ई-विधान प्रशिक्षण केंद्र खोलने के प्रस्ताव के बारे में विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल ने प्रेस वार्ता में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में प्रदेश विधानसभा की ई-विधान प्रणाली की जानकारी लेने आए एक दल ने ई-विधान प्रशिक्षण केंद्र खोलने के संदर्भ का प्रस्ताव रखा था।

इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा की ओर से सफलतापूर्वक ई-विधान प्रणाली अपनाने की देश भर में प्रशंसा हुई है। अन्य राज्यों से अनेक दल प्रदेश की ई-विधान प्रणाली के अध्ययन के लिए विधानसभा आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से विधानसभा की अधिकारी और पत्रकार दीर्घाओं में ईयर फोन सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed