{"_id":"5d519e988ebc3e6d1a13f6e1","slug":"drug-shimla-news-sml303756210","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने होटल में दबिश देकर दो लोगों से 19.5 ग्राम चिट्टा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने होटल में दबिश देकर दो लोगों से 19.5 ग्राम चिट्टा पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी की स्मार्ट पुलिस ने शहर के एक निजी होटल में दबिश देकर दो लोगों को 19.5 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। इनकी पहचान कृष्ण चंद पुत्र ताराचंद निवासी बड़ाबुईं तहसील भुंतर और प्रेम सिंह पुत्र मस्तराम निवासी लूहरी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। दोनों लोग शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। बालुगंज पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए होटलों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस की टीम ने शहर के निजी होटल के रूम नंबर 106 की तलाशी ली तो दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में पाये गए। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति घबरा गए। इसके बाद पुलिस ने कमरे के साथ दोनों लोगों की तलाशी ली तो उनसे 19.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने नशे के पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बालुगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विकासनगर के पास ट्राला लुढ़का,
शिमला। विकासनगर के पास बीती रात एक ट्राले के सड़क से नीचे गिरने के कारण दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि गाड़ियों में कोई नहीं था। ट्राले में सवार चालक परिचालक भी सुरक्षित है। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात आईएसबीटी से एक खाली ट्राला ढली की तरफ जा रहा था। विकासनगर के पास ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया और सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर जा गिरा। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मामला दर्ज किया है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्र्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।