फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Driver Killed at Rocks Falls on Car at Rikangpeo.

चलती कार पर गिरी चट्टानें, चालक की मौके पर ही मौत

Sat, 06 May 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Sat, 06 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Driver Killed at Rocks Falls on Car at Rikangpeo.

हिमाचल के रिकांगपिओ थाना के तहत एनएच पांच ठोपन के पास एक कार पर पहाड़ी से चट्टानें गिरने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार शाम करीब पांच बजे हादसा हुआ। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को घटनास्थल से बाहर निकाला।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिंद्रा एक्सयूवी नंबर एचपी 25-3033 लेकर चालक रतनध्वज नेगी (42) पुत्र रिब्बा निवासी, रिकांगपिओ से रिब्बा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


शाम पांच बजे जब चालक एनएच पांच ठोपन के पास पहुंचा तो पहाड़ी से चट्टानें गिरने लगी जिसकी चपेट में कार आ गई। चट्टानों में दबने के कारण कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पूह जा रहे यात्रियों ने रिकांगपिओ पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद कार्यवाहक थाना प्रभारी रिकांगपिओ महेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी संदीप और सिपाही राकेश मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे शव को बाहर निकाला गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्कीबा में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


इस स्थान पर सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया ने कहा कि कार पर चट्टानें गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed