फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   driver died and two injured in bolero camper and car collision in kullu

बोलेरो कैंपर और कार में टक्कर, चालक की मौत, दो घायल

Tue, 22 Oct 2019 05:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
driver died and two injured in bolero camper and car collision in kullu
- फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे-3 पर 18 मील के पास एक बोलेरो कैंपर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार चालक की मौत हो गई है। दो अन्य कार सवार घायल हो गए हैं। यह हादसा सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।  पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे-3 पर 18 मील के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हादसा हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान मनाली से कुल्लू की तरफ आ रही कार और कुल्लू से मनाली की तरफ जा रही बोलेरो कैंपर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर से कार और बोलेरो कैंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया और इसकी सूचना मनाली पुलिस को दी गई। इस दौरान घायलों को मनाली अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इनमें से कार चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया गया। दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक ही पहचान 36 वर्षीय कृष्ण सिंह निवासी दादू, डाकघर डोरहा, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। घायलों में 31 वर्षीय नवनीत शर्मा और 25 वर्षीय वंदना निवासी पालमपुर हैं। ये दोनों कार में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा कि जीप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 लगाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed