फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   dress code for teachers in Senior Secondary School Jamli Bilaspur Himachal Pradesh

फैसले की हो रही सराहना: प्रदेश का पहल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहां ड्रेस कोड में दिखेंगे शिक्षक

Mon, 18 Apr 2022 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Apr 2022 05:30 PM IST
सार

महिला शिक्षकों के लिए गुलाबी रंग का सूट और पुरुष शिक्षकों के लिए सफेद कमीज और ग्रे रंग की पेंट ड्रेस कोड में रखी गई है। सोमवार को शिक्षक ड्रेस में स्कूल पहुंचे तो वे काफी खुश दिखे।

विज्ञापन
dress code for teachers in Senior Secondary School Jamli Bilaspur Himachal Pradesh
ड्रेस कोड में स्कूल पहुंचे शिक्षक। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला बिलासपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली हिमाचल प्रदेश की ऐसी पहली पाठशाला बन गई है, जहां विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी ड्रेस कोड में नजर आएंगे। स्कूल प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया की इस पहल की हर जगह चर्चा हो रही है। उनके इस फैसले को जमकर सराहना मिल रही है। जामली स्कूल को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्कूल में करीब 110 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षकों को ड्रेस कोड में देखकर विद्यार्थी भी उनसे प्रेरणा लेंगे। प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने कहा कि इस नई पहल के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन


किसी एक विचार पर सबकी सहमति बनना मुश्किल होता है। शिक्षकों ने भी ड्रेस के लिए सहमति जताई है। सोमवार और वीरवार को शिक्षक एक जैसी ड्रेस में दिखेंगे। महिला शिक्षकों के लिए गुलाबी रंग का सूट और पुरुष शिक्षकों के लिए सफेद कमीज और ग्रे रंग की पेंट ड्रेस कोड में रखी गई है। सोमवार को शिक्षक ड्रेस में स्कूल पहुंचे तो वे काफी खुश दिखे। शिक्षकों ने एक और ड्रेस लगाने का सुझाव दिया है। बताया कि जब से वे इस स्कूल में सेवाएं दे रहे हैं, तब से शिक्षकों और स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। 
विज्ञापन


कमरों के निर्माण के लिए शिक्षिका ने दिए एक लाख
प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में कमरों की कमी से कुछ कक्षाएं बाहर बैठानी पड़ती थीं, लेकिन कमरों के निर्माण के लिए स्कूल की एक शिक्षिका ने एक लाख रुपये दान में दिए। स्थानीय लोग भी इसमें पीछे नहीं हैं, एक दानी सज्जन ने स्कूल के लिए 50 हजार रुपये दान किए हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के साथ भी समस्याओं पर चर्चा होती है। इनका तुरंत निपटारा किया जाता है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजकुमार शर्मा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामली ने शिक्षकों को ड्रेस लगाकर एक नई पहल है। वर्तमान में यह स्कूल प्रदेश का पहला ऐसा स्कूल होगा, जहां शिक्षक स्कूल में ड्रेस में दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed