फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drainage system will be improved in Tutu Bazaar, parking will be ready

Shimla News: टुटू बाजार में सुधरेगा ड्रेनेज सिस्टम, तैयार होगी पार्किंग

Sat, 04 Nov 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drainage system will be improved in Tutu Bazaar, parking will be ready
महापौर ने अधिकारियों के साथ लिया मौके का जायजा
विज्ञापन

पार्किंग के नए प्रस्ताव बनाने के भी दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के टुटू बाजार का ड्रेनेज सिस्टम जल्द सुधारा जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग पक्की नालियां बनाने के लिए तैयार हो गया है। जल्द ही इसका काम शुरू करने की तैयारी है।

नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल ने शनिवार को अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद मोनिका भारद्वाज भी मौजूद रहीं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ड्रेनेज सिस्टम का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इसके टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। टुटू में स्मार्ट सिटी मिशन से बन रही पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया। पार्किंग में पिलर खड़े कर दिए हैं। दावा किया है कि अगले साल सितंबर तक 70 गाड़ियों की यह पार्किंग तैयार हो जाएगी। महापौर ने बालूगंज चौक पर बन रहे शॉपिंग कांप्लेक्स का भी निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस परिसर की लागत 77 लाख रुपये बढ़ गई है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इन पैसों से परिसर की हर मंजिल पर शौचालय बनाए जाएंगे। महापौर ने परिसर में बने दो हॉल दफ्तरों के लिए किराए पर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




बालूगंज चौक पर बनेगा रेन शेल्टर
बालूगंज चौक पर लोक निर्माण विभाग रेन शेल्टर बनाएगा। महापौर ने तवी मोड़ के पास नगर निगम की खाली जमीन पर पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। महापौर ने समरहिल सड़क पर लग रहे डंगों के काम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article