{"_id":"5b54639a4f1c1b8f568b5d01","slug":"dr-rohit-research-paper-gets-young-scientist-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. रोहित के शोध पत्र को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. रोहित के शोध पत्र को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजा का तालाब (कांगड़ा)
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल फतेहपुर के रैहन के डॉ. रोहित शर्मा ने कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र पढ़ा। उनके शोध पत्र क्लीनिकल एंड ड्रग रिसर्च के लिए यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। समारोह में डॉ. रोहित हिमाचल से एकमात्र आमंत्रित प्रतिभागी थे। इससे पहले उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न शोध पर सौ से अधिक शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
डॉ रोहित शर्मा ने अपनी बीएएमएस की पढ़ाई बाबा फरीद विश्वविद्यालय ऑफ हेल्थ साइंस पंजाब से, एमडी और पीएचडी की उपाधि गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय जामनगर से प्राप्त की। इन्हें शोध संबंधित कार्यों के लिए पहले भी गुजरात के राज्यपाल ने स्वर्ण पदक एवं इंडियन नेशनल साइंस अकादमी यंग हिस्टोरियन ऑफ साइंस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
वर्तमान में डॉ. रोहित शर्मा केंद्रीय आयुर्वेद औषध विकास अनुसंधान संस्थान (सीसीआरएएस) आयुष मंत्रालय भारत सरकार कोलकाता में अनुसंधान अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। डा. रोहित अपनी सफलता का श्रेय अपने गाइड डॉ. पीके प्रजापति (डीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली), डा.एमएम राव (निदेशक, केंद्रीय आयुर्वेद औषध विकास अनुसंधान संस्थान कोलकाता एवं अपने माता-पिता को देते हैं।
विज्ञापन