{"_id":"66ffee5189e9e18cab082efb","slug":"dotted-in-art-fest-painting-became-attraction-shimla-news-c-19-sml1001-419762-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आर्ट फेस्ट में डॉटिड \nपेंटिंग बनी आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आर्ट फेस्ट में डॉटिड पेंटिंग बनी आकर्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेयटी में आर्ट फेस्ट का आगाज
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में शुक्रवार को एचसी राय मेमोरियल आर्ट फेस्ट शुरू हो गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इसमें बिशप कॉटन स्कूल की डॉटिड पेंटिंग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसका मूल्य 40 हजार रुपये निर्धारित किया है। इस चित्र को बिशप कॉटन स्कूल के कला अध्यापक डैनी बलवीर सिंह ने बनाया है। चित्र में हर एक चीज को डॉट लगाकर दर्शाया है। चित्रकार ने बताया कि इस पेंटिंग को बनाने में उसे चार माह का समय लगा है।
प्रदर्शनी में तीन हजार से 60 हजार रुपये तक के करीब 80 चित्र प्रदर्शित किए हैं। आर्ट फेस्ट का नेतृत्व एचसी राय की बेटी अमला राय ने किया। शिक्षा मंत्री रोहित ने कलाकारों सराहना की। 10 अक्तूबर तक चलने वाले इस आर्ट फेस्ट में हिमाचल के प्रथम सरकारी कला महाविद्यालय के पूर्व छात्र केवल कृष्ण कामरा और जगजीत सिंह के कार्य भी दिखाए हैं। इसके अलावा कई प्रतिष्ठित कलाकारों श्रीराय, प्रो. हिम चटर्जी, प्रो. रंजन मलिक और आदित्य सिंह ठाकुर के बनाए चित्र प्रदर्शित किए हैं। इस अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित, नगर निगम उप महापौर उमा कौशल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।