फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   domestic consumers, electricity bill, electricity bill himachal, domestic consumers himachal, electricity bill news, hpsebl news

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत: 60 यूनिट तक बिजली खपत पर इस माह से नहीं आएगा बिल

Wed, 02 Mar 2022 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Mar 2022 10:41 AM IST
सार

बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढ़वाल ने बताया कि वो सभी उपभोक्ता जिनकी बिजली की खपत 60 यूनिट प्रति माह है, जिन्हें एक रुपये प्रति यूनिट बिजली का बिल देना पड़ता था। अब उनसे किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
domestic consumers, electricity  bill, electricity  bill himachal, domestic consumers himachal, electricity bill news, hpsebl news
बिजली का बिल

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 60 यूनिट तक मासिक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को इस माह से बिजली बिल नहीं आएंगे। 125 यूनिट तक एक रुपये की दर से उपभोक्ताओं को बिजली बिल आएगा। प्रदेश में मंगलवार से यह नई व्यवस्था शुरू हो गई है। प्रदेश के 11 लाख उपभोक्ताओं को इस फैसले से राहत मिलने के आसार हैं। वर्तमान में करीब चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 60 यूनिट तक रहती है। इन उपभोक्ताओं से अब मीटर रेंट के 40 रुपये और फिक्स चार्ज के 15 रुपये भी नहीं लिए जाएंगे। 60 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बोर्ड की ओर से कोई भी बिल जारी नहीं होगा।

विज्ञापन


125 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले सात लाख ग्राहकों को 1.55 रुपये प्रति यूनिट की जगह एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल दिए जाएंगे। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढ़वाल ने बताया कि वो सभी उपभोक्ता जिनकी बिजली की खपत 60 यूनिट प्रति माह है, जिन्हें एक रुपये प्रति यूनिट बिजली का बिल देना पड़ता था। अब उनसे किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाएगा। इसमें फिक्स चार्ज और मीटर रेंट की भी पूरी तरह से छूट रहेगी। जिन घरेलू उपभोक्ताओं की खपत 125 यूनिट तक है। इन्हें वर्तमान में सरकार द्वारा पहले से ही अनुदान युक्त दर 1.55 रुपये प्रति यूनिट देना पड़ता है।  इसमें सरकार ने 55 पैसे की और छूट दी है। इन उपभोक्ताओं को अब एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल आएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed