{"_id":"5891fa6e4f1c1b0e23e7febb","slug":"doctors-on-pen-down-strike-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल सोच समझकर जाएं अस्पताल, डाक्टर कर रहे हैं हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल सोच समझकर जाएं अस्पताल, डाक्टर कर रहे हैं हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 02 Feb 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडीपर्सन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे चिकित्सक शुक्रवार से दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार से सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। डाक्टरों की इस हड़ताल के एलान के बीच सरकार ने मेडिकल आफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बातचीत का न्योता दे दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो 7 फरवरी को सरकार और डॉक्टरों के बीच कोई बीच का रास्ता निकल सकता है। अभी तक वह काले बिल्ले लगाकर अस्पतालों में ड्यूटी देकर अपना विरोध जता रहे थे। दो फरवरी तक प्रदेश के सभी डॉक्टर काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी देंगे। तीन फरवरी
विज्ञापन
से डॉक्टरों की 12 फरवरी तक रोजाना सुबह दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर रहने का एलान कर चुके हैं। साथ ही 13 फरवरी को डॉक्टर दोबारा सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मेडिकल आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. जीवानंद चौहान का कहना है जब तक सरकार की ओर से मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
विज्ञापन