फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctors end strike in himachal after cm Assurance

डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आज से ओपीडी में देंगे नियमित सेवाएं

Thu, 20 Jun 2019 11:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jun 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
doctors end strike in himachal after cm Assurance
doctor himachal - फोटो : अमर उजाला

 जिला मंडी के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ व मारपीट के बाद रोजाना दो घंटे की हड़ताल पर चल रहे डॉक्टर शुक्रवार से नियमित काम पर लौट जाएंगे। पहले की तरह वह अब सुबह से ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली है। सीएम ने खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं की सस्पेंशन को शीघ्र बहाल करने और मेडिपर्सन एक्ट को लागू करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


एसोसिएशन ने सीएम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों को शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने की मांग रखी। साथ ही इन संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही गृह मंत्रालय से मेडिपर्सन एक्ट को शीघ्र अधिसूचित कर लागू करने का भी मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि पीएचसी में सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरे, अलार्मिंग हूटर के साथ लगवाए जाएंगे। इससे पहले हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ की बैठक हुई ।


इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर जीवानंद चौहान ने की। इस बैठक में प्रदेश के महासचिव डॉक्टर पुष्पिंदर वर्मा, मुख्य सलाहकार डॉ. संतलाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.अनुपम बधन,  डॉक्टर प्रवीण चौहान, डा. विकास ठाकुर, डा. अशोक चौहान सहित अन्य डाक्टर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed