फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DOCTOR ON STRIK

चिकित्सक हड़ताल पर, दो घंटे देरी से शुरू हुई ओपीडी

Thu, 10 Feb 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
DOCTOR ON STRIK
आईजीएमसी और और डीडीयू अस्पताल में चिकित्सक हड़ताल पर, दस ऑपरेशन टले
विज्ञापन

हड़ताल पर जाने से नहीं मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में वीरवार को डॉक्टराें की पेन डाउन स्ट्राइक मरीजों पर भारी पड़ी। अस्पतालों में जहां मरीजों को दो घंटे देरी से उपचार मिला वहीं आईजीएमसी में 40 की जगह 30 ऑपरेशन ही हो पाए। दस ऑपरेशन अगली तिथि के लिए टालने पड़े। डॉक्टरों की हड़ताल ऐसे ही जारी रही तो आने वाले दिनों में समस्या और गहरा सकती है।
एलोपैथिक चिकित्सक संघों की संयुक्त समन्वय समिति 4-9-14 का टाइम स्केल बंद करने और गैर अभ्यास भत्ता मूल वेतन पर 25 प्रतिशत की दर से देने की मांग कर रही है। अस्पतालों की ओपीडी में सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक काम ठप रहा। इस बीच सभी डॉक्टरों ने परिसर में गेट मीटिंग की। ऑपरेशन भी देरी से ही शुरू हो पाए। इसके अलावा अस्पताल में रुटीन में होने वाला राउंड भी दोपहर बाद ही शुरू हो पाया।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचार के लिए आए और दाखिल मरीज इस दौरान दरवाजों पर डॉक्टरों की राह ताकते रहे। शहर के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ सुबह ही जुटना शुरू हो गई थी। आईजीएमसी में रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी और ओटी में कार्य किया लेकिन सीनियर डॉक्टरों के न होने से कामकाज प्रभावित रहा। सोलन से आए रवि ने बताया कि अस्पताल में आए दिन डॉक्टरों की हड़ताल रहती है। कहा कि पिता के पेट में दर्द है। कम डॉक्टरों के होने से एक घंटे से नंबर नहीं लगा है। इसी तरह रामपुर के दिनेश, रोहड़ू की नीलम ने बताया कि सरकार को डॉक्टरों की मांगें जल्द पूरी करनी चाहिए। एलोपैथिक चिकित्सक संघों की संयुक्त समन्वय समिति के सदस्य डॉ. आरएल शर्मा ने बताया कि मांगें पूरी न हुई तो 17 फरवरी से पूरे दिन की हड़ताल की शुरू कर दी जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के पक्ष में उतरी माकपा
शहर के अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल के बाद अब माकपा डॉक्टरों के पक्ष में उतर गई है। माकपा के जिला सचिव संजय चौहान ने कहा कि सरकार डॉक्टराें की जायज मांगों को पूरा करें। सरकार ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया है लिहाजा डॉक्टरों को हड़ताल करनी पड़ी है।

अभी जारी रहेगी हड़ताल
संयुक्त समन्वय समिति के सदस्यों ने वीरवार शाम साढ़े चार बजे स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी के साथ बैठक की। बैठक में संयुक्त समिति के सदस्यों ने अपनी मांगों से अवगत करवाया। इस पर स्वास्थ्य सचिव ने डॉक्टरों की मांगों को पूरा करने को लेकर विचार करने की बात कही। संयुक्त समन्वय समिति के डॉ. आरएल शर्मा ने कहा कि हड़ताल अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed