फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor Negligency, Woman Died after Delivery at Dharamshala Hospital.

प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, डॉक्टर के न आने से मौत

Fri, 21 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 21 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Doctor Negligency, Woman Died after Delivery at Dharamshala Hospital.

प्रसव के बाद इलाज न मिलने से एक महिला की मौत हो गई। बार बार बुलाने पर भी डॉक्टर नहीं आया जिससे महिला ने दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक मामला हिमाचल के धर्मशाला में सामने आया है।

विज्ञापन


यहां जोनल अस्पताल धर्मशाला में प्रसव के बाद इलाज न मिलने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्स को बुलाया लेकिन कोई नहीं आया।
विज्ञापन


दूसरे डॉक्टर के आने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। पद्धर, चामुंडा निवासी महिला को बुधवार दोपहर 12 बजे डिलिवरी के लिए भर्ती किया गया। रात 11 बजे महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया गया। इसके बाद डॉक्टर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ी, नहीं आया डॉक्टर

Doctor Negligency, Woman Died after Delivery at Dharamshala Hospital.

थोड़ी ही देर बाद महिला को ब्लीडिंग शुरू हो गई। तीमारदारों ने नर्स को इस बारे में बताया। उन्होंने डॉक्टर से बात करने की सलाह दी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को भी जानकारी दी। उन्होंने मामला स्त्री रोग विशेषज्ञ का होने का हवाला दिया।

लेकिन डॉक्टर महिला को चेक करने नहीं आया। अस्पताल प्रशासन की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सक को बुलाया गया। दो बजे महिला ने डॉक्टर के आने से पहले ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत होने पर तीमारदार आक्रोशित थे।

समय पर मिलता ईलाज तो बच जाती जान

Doctor Negligency, Woman Died after Delivery at Dharamshala Hospital.

उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि महिला को समय पर उपचार मिल जाता तो जान बच सकती थी। तीमारदार अनिल, विनोद कुमार, कुलदीप कुमार, पंकज कुमार ने बताया कि अगर मामले की जांच और कार्रवाई न हुई तो वे धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे। मामले को लेकर पुलिस और सीएमओ आरएस राणा से शिकायत की गई है।

एक साल में छह महिलाएं तोड़ चुकी हैं दम
अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ पर पहले भी लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। बीते एक वर्ष में करीब छह महिलाओं की सुरक्षित प्रसव के बाद मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल में अब महिलाएं सुरक्षित प्रसव करवाने को लेकर चिंतित हैं।

निष्पक्ष जांच होगी : राणा
सीएमओ कांगड़ा आरएस राणा ने बताया कि तीमारदारों की ओर से उन्हें शिकायत मिली है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed