फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctor call off strik

आईजीएमसी में मरीज परेशान दोपहर तीन बजे हड़ताल खत्म

Sat, 01 Jan 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
doctor call off strik
डॉक्टरों के न होने से कई ऑपरेशन टले, आज से सेवाएं दुरुस्त होने की उम्मीद
विज्ञापन

एक माह के भीतर तीन बार हो चुकी है हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने शुक्रवार को हड़ताल वापस ले ली। डॉक्टरों के लौटने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह शुरू हो गई हैं। लेकिन शाम तीन बजे डॉक्टरों के हड़ताल से लौटने के कारण दिनभर स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई रहीं। इस कारण अधिकांश ऑपरेशन भी टालने पड़े। आईजीएमसी में एक माह के भीतर डॉक्टर तीन बार हड़ताल कर चुके हैं।
नीट और पीजी की काउंसलिंग न करवाने और पुलिस द्वारा दिल्ली में डॉक्टरों पर की कार्रवाई से खफा रेजिडेंट डॉक्टर वीरवार सुबह हड़ताल पर चले गए थे। इस कारण अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। ऑपरेशन थियेटर में इक्का-दुक्का ऑपरेशन ही हो पाए। इसके बाद आईजीएमसी के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दलीप गुप्ता ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया। राष्ट्र स्तर पर सुबह ही फोर्डा ने हड़ताल खत्म कर दी थी। लेकिन आईजीएमसी के डॉक्टर हड़ताल पर अड़े थे। इसके बाद छुट्टी पर चल रहे प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह भी अस्पताल आए। दोपहर तीन बजे के करीब आरडीए ने हड़ताल वापस ले ली। आईजीएमसी के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दलीप गुप्ता ने बताया कि शाम तीन बजे आरडीए ने हड़ताल वापस ले ली है। ऐसे में अब मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आएंगी।
विज्ञापन

अधिकांश राज्यों के हड़ताल खत्म : डॉ. मनोज
आईजीएमसी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनोज मेतान ने बताया कि फोर्डा ने दिल्ली की मिनिस्टरी से बातचीत की है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह एफआईआर वापस लेंगे। छह जनवरी को कोर्ट में सुनवाई रखी है। बताया कि अगर यह मामला आगे के लिए टलता है तो अब आरडीए हड़ताल नहीं करेगी। काले बिल्ले लगाकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed