{"_id":"5c07bdd8bdec2241d045b0f4","slug":"divyang-protest-outside-dharamshala-vidhan-sabha-on-13th-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस का घेराव करेंगे दिव्यांग, मांगे पूरी नही होने पर किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस का घेराव करेंगे दिव्यांग, मांगे पूरी नही होने पर किया एलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 05 Dec 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के शीत सत्र के दौरान 13 दिसंबर को दिव्यांग धर्मशाला में तपोवन परिसर का घेराव करेंगे। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर यह एलान किया गया है। दिव्यांगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को एक संयुक्त मोर्चा गठित किया है। प्रदेश दृष्टिहीन संघ के अध्यक्ष शोभूराम ने बताया कि सरकार की अनदेखी से नाराज होकर विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांग जनों ने विधानसभा घेराव का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह पहली बार होगा कि विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग एकजुट होकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। शोभूराम ने बताया कि 27 सितंबर को शिमला स्थित सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करने पर मुख्यमंत्री ने संघ के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया था। बैठक में 15 दिन के भीतर विभागीय अधिकारियों के साथ संघ की बैठक होने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक इस आश्वासन पर अमल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विभिन्न अधिकारियों को पांच बार वार्ता के लिए गुहार लगाई गई, लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिला। अगर मुख्यमंत्री दिव्यांगजनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं तो 13 दिसंबर से पहले बैठक बुलाई जानी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर दिव्यांगजन विधानसभा घेराव के लिए मजबूर होंगे। बताया कि विधानसभा घेराव से संबंधित पत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। उन्हाेंने बताया कि इंडियन ज्वाइंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ ब्लाइंड के बैनर तले विधानसभा घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन