फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Distt administration of kullu canceled shrikhand yatra

श्रीखंड यात्रा रद्द, अब अगले बरस होंगे दर्शन

Fri, 25 Jul 2014 09:00 AM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
Distt administration of kullu canceled shrikhand yatra

18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड यात्रा को खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया है। अब अगले वर्ष ही श्रीखंड महादेव के दर्शन हो सकेंगे। उपायुक्त कुल्लू और श्रीखंड ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कंवर ने वीरवार को अधिकारियों से बैठक के बाद यह फैसला लिया।

विज्ञापन


यात्रा रोकने को लेकर एसडीएम आनी की रिपोर्ट को भी आधार बनाया गया। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि खराब मौसम और कठिन रास्तों के कारण इस साल यात्रा पर रोक लगा दी गई है। ऑक्सीजन की कमी के कारण पांच श्रद्धालुओं की मौत भी एक कारण बनी।
विज्ञापन

पिघल रहे ग्लेशियर बड़ा खतरा

Distt administration of kullu canceled shrikhand yatra

सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में भी कहा गया था कि श्रीखंड जाने वाले रास्ते में कई ग्लेशियर पिघल रहे है। कई जगह बड़े गड्डे पड़ गए हैं जो कभी भी क्षेत्र में तबाही ला सकते हैं। सब से अधिक खतरा पार्वती बाग और भीम डबारी के पास बना हुआ है।

ऐसे में यात्रा को जारी रख पाना किसी भी हाल में संभव नहीं है। एसडीएम आनी ने उपायुक्त कुल्लू को रिपोर्ट भेजी थी। जिस पर वीरवार को ट्रस्ट की बैठक में चरचा हुई और इस साल यात्रा पर रद्द कर दिया गया। इस बार श्रीखंड यात्रा का समय 16 से 25 जुलाई तक निर्धारित किया गया था।

रेस्क्यू टीमें वापस बुलाईं

Distt administration of kullu canceled shrikhand yatra

एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि 27 जुलाई तक सिंहगाड़ में सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। उक्त सुरक्षा कर्मी जाओ और सिंहगाड़ से आगे किसी भी हाल में श्रद्धालुओं को नहीं जाने देंगे। जबकि अन्य शिविरों से पुलिस और रेस्क्यू टीम को वापस बुलाया जा रहा है।

उधर, एसडीएम रामपुर दलीप नेगी का कहना है कि ज्यूरी से श्रीखंड जाने वाले रास्ते पर इस साल यात्रा नहीं होगी। उपायुक्त कुल्लू ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अब श्रीखंड यात्रा पर न जाएं। जिला प्रशासन ने यह यात्रा आधिकारिक तौर पर रद्द कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed