फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dispute over doctors time scale in himachal.

हिमाचल में डॉक्टरों के टाइम स्केल पर अब नया विवाद

Sun, 18 Oct 2015 08:52 AM IST
Updated Sun, 18 Oct 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
dispute over doctors time scale in himachal.

हिमाचल के डॉक्टरों के 4-9-14 टाइम स्केल पर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। डॉक्टरों का यह स्केल अगस्त 2013 से बंद कर दिया गया था, लेकिन हड़ताल के बाद बीते 24 सितंबर को मंत्रिमंडल ने इसे दोबारा हरी झंडी दे दी। अब तीन सप्ताह बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत चौधरी टाइम स्केल की अधिसूचना जारी करने का दावा कर रहे हैं तो मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन इसे झुठला रही है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव डॉ. जीवानंद चौहान ने पूछा है कि अगर अधिसूचना जारी कर दी है तो वह है कहां? उन्होंने कहा कि इसका जिक्र न तो सरकार और न ही स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की मानें तो टाइम स्केल का मामला वित्त विभाग के पास लंबित है। उधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी का कहना है कि विभाग ने तो पहले ही टाइम स्केल को मंजूरी दे चुका है।
विज्ञापन

चार हजार तक बढ़ेगा वेतन

dispute over doctors time scale in himachal.

डॉक्टरों को 4-9-14 टाइम स्केल मिलने पर मासिक वेतन में तीन से चार हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। इन्हें दो साल का एरियर भी मिलेगा। टाइम स्केल जारी होने से वर्तमान में करीब 800 डॉक्टर लाभान्वित होंगे। चरणबद्ध तरीके से सभी डॉक्टरों को यह लाभ मिलेगा।

क्या है टाइम स्केल
कोई कर्मचारी अगर चार साल तक एक ही पद पर तैनात रहता है और उसे प्रमोशन नहीं मिलता तो ऐसी स्थिति में टाइम स्केल के तहत एक इंक्रीमेंट (वित्तीय लाभ) दिया जाता है। इसी तरह नौ साल और चौदह साल के बाद भी यह वित्तीय लाभ दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed