{"_id":"617194d8737a74007b456c7a","slug":"dispute-in-bed-collage-shimla-news-sml3879524109","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बीएड कॉलेज के प्रबंधकों में छिड़े विवाद से प्रशिक्षु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बीएड कॉलेज के प्रबंधकों में छिड़े विवाद से प्रशिक्षु परेशान
विज्ञापन
Dispute in BEd collage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षुओं ने निजी शिक्षण विनियामक आयोग को सौंपा मांगपत्र; बोले पढ़ाई हो रही प्रभावित
क्रॉसर
आयोग से की मामले की जांच करवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विवि से संबद्ध जिला के एक निजी बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं के भविष्य पर तलवार लटक गई है। कॉलेेज के प्रबंधकों में चल रही आपसी विवाद से प्रशिक्षु परेशान हैं। प्रशिक्षुओं ने वीरवार को राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के चेयरमैन मेजर जनरल (रिटायर्ड) अतुल कौशिक से मुलाकात कर इस बाबत मांगपत्र सौंपा।
प्रशिक्षुओं का आरोप है कि उनके कॉलेज के मैनेजमेंट में चल रहे विवाद के चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रशिक्षुओं ने चेयरमैन को दिए मांगपत्र में कहा कि दो वर्षीय बीएड डिग्री कोर्स के वह दूसरे सेमेस्टर के छात्र हैं। कहा कि मैनेजमेंट के आपसी विवाद के कारण संस्थान के भवन में ताला लग गया। संस्थान को किसी दूसरे भवन में चलाया जा रहा है।
एनसीईटी की टीम भी एक बार कॉलेज का निरीक्षण कर चुकी है। अब उन्हें अपने कोर्स के पूरा होने और अपने भविष्य को लेकर चिंता होने लगी है। विवि के कुलपति और कुलसचिव को भी इस बाबत मांगपत्र सौंप चुके हैं। लेकिन दूसरे बीएड कॉलेज में उन्हें माइग्रेशन की अनुमति नहीं दी जा रही। छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। प्रशिक्षुओं ने चेयरमैन से आग्रह किया कि वह इस पूरे मामले की छानबीन कर बताएं कि उनकी डिग्री कैसे पूरी होगी।
विज्ञापन
नियमित रूप से चल रही हैं कक्षाएं : शर्मा
सत्य साईं सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजूकेशन के चेयरमैन सुभाष शर्मा ने कहा मैनेजमेंट में आपसी विवाद है। इसकी 25 अक्तूबर को रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी में सुनवाई होनी है। कहा कि एनसीटीई को संस्थान भवन को शिफ्ट करने को सूचित कर शिफ्ट कर दिया है। इसमें तीन हाल और दो ऑफिस के कमरे उपलब्ध हैं। संस्थान में कक्षाएं नियमित रूप से चल रही हैं, पूरा स्टाफ उपलब्ध है। तीन माह के भीतर संस्थान के लिए स्थायी भवन की व्यवस्था कर दी जाएगी।