फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Discrepancies in Voter list for MC Shimla election

MC चुनाव: मतदाता सूची में डाल दिए मृतकों के नाम, मचा बवाल

Mon, 08 May 2017 12:12 PM IST
रामेश्वरी ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
रामेश्वरी ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 08 May 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
Discrepancies in Voter list for MC Shimla election

नगर निगम चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयार की गई मतदाता सूचियों में मर चुके लोगों के नाम भी शामिल कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधा रमण शास्त्री सहित कई मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में शिफ्ट किए गए हैं। कांग्रेस और भाजपा ने मतदाता सूचियों पर सवाल उठाते हुए यह गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


राजनीतिक दलों का कहना है कि सूचियों में गड़बड़ी को लेकर पहले भी कई बार प्रदेश चुनाव आयोग को अवगत करवाया गया बावजूद इसके नई जारी मतदाता सूचियां खामियों से भरी पड़ी है। इस स्थिति में कैसे पारदर्शी चुनाव हो सकते हैं। मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी का मामला शिमला शहर विधानसभा के तहत आने वाले बैनमोर वार्ड में आया है।
विज्ञापन


इस वार्ड में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले फ्लावर डेल वार्ड से करीब 100 वोटरों को बैनमोर में शिफ्ट कर दिया गया है। इसी तरह राम बाजार वार्ड के  मैट्रो पोल में रहने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधा रमण शास्त्री का वोट बैनमोर वार्ड की मतदाता सूची में है। मिडिल बाजार के पूरे कश्मीरी मुहल्ला को दूसरे वार्ड की मतदाता सूची में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटा शिमला वार्ड के कांग्रेस पार्षद सुरेंद्र चौहान ने कहा कि उनके वार्ड की  वोटर लिस्ट में करीब 20 मृतकों के नाम शामिल किए गए हैं। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि वोटर लिस्ट में लगातार हो रही गड़बड़ियों के बारे में जिला प्रशासन को कई बार आगाह किया गया लेकिन समस्या जस की तस है।

उन्होंने कहा कि बिना रेजिडेंस प्रूफ के प्रवासी मजदूरों के वोट भी शामिल किए गए हैं। उधर जिला प्रशासन का कहना है कि बिना चुनाव आयोग की अनुमति के  बिना जारी की गई अंतिम सूची को किसी भी सूरत में संशोधित नहीं किया जा सकता।   

मामला ध्यान में नहीं है: नेगी
एसडीएम शहरी हेमिस नेगी का कहना है कि 20 मृतक लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल होने का मामला ध्यान में नहीं है। इसी तरह दूसरे वार्डों में शिफ्ट हो गए वोटों के बारे में भी उनके संज्ञान में कोई मामला नहीं आया है।  अगर ऐसा पाया गया तो इसकी जांच की जाएगी। 

क्या कहते हैं पार्षद
20 मरे लोगों के नाम जोड़ दिए लिस्ट में 

छोटा शिमला वार्ड कांग्रेस पार्षद सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि इस वार्ड में करीब 20 मरे हुए लोगों के नाम जोड़ दिए हैं। यह नियमों के विरूद्घ है। वोटर लिस्ट बनाने का काम कम से कम 6 महीने पहले शुरू कर दिया जाना चाहिए था। 

प्रवासी मजदूरों के बनाए सैकड़ों फर्जी वोट
रूलदूभट्टा वार्ड की भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने बताया कि जारी वोटर लिस्ट में प्रवासी मजदूरों के सैकड़ों फर्जी वोट बनाए गए हैं। बिना रेजिडेंस प्रूफ के नए मतदातओं को शामिल किया गया है। बिना फोटो के नाम दर्ज किए गए  हैं। यह फर्जीवाड़ा नहीं है तो क्या है? 

प्रारूप सूची और अंतिम सूची में कोई बदलाव नहीं
मल्याणा वार्ड पार्षद कुलदीप ठाकुर का कहना है कि कसुम्पटी, शकराला मल्याणा पंचायत के वोट मल्याणा वार्ड के दो बूथों में डाल दिए हैं। ऐसे में सैकड़ों लोगों के नाम सूची से गायब हैं। प्रारूप सूची में और अंतिम सूची में कोई संशोधन नहीं किया गया है।

क्या कहते हैं विधायक 
शिमला शहर के विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मतदाता सूचियों में अब भी भारी गड़बड़ियां हैं। मल्याणा वार्ड के वोटर बैनमोर वार्ड में डाल दिए हैं। कश्मीरी मुहल्ला पूरा ही गायब कर दूसरे वार्ड में डाल दिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राधा रमण शास्त्री का नाम


मैट्रोपोल से हटाकर बैनमोर वार्ड में डाल दिया है। मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन और प्रदेश चुनाव आयोग को पहले ही आगाह कर दिया गया था। बावजूद इसके नई सूचियों में भी भारी गलतियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed