{"_id":"5ae03bd94f1c1b9f098b6737","slug":"disappointed-over-hpbose-12th-marks-himachal-boy-attempts-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"12th परीक्षा परिणाम ठीक न आने पर छात्र ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12th परीक्षा परिणाम ठीक न आने पर छात्र ने खाया जहर, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, घुमारवीं (बिलासपुर)
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत उपमंडल मुख्यालय के निकटवर्ती गांव में एक छात्र ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित जमा दो कक्षा के परिणाम के बाद छात्र ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। छात्र को गंभीर हालत में घुमारवीं से जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। छात्र ने जब जहरीला पदार्थ खाया, उस समय घर में परिजन नहीं थे। छात्र की मां घर पहुंची तो देखा कि बेटा बेसुध पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया। वहां से बिलासपुर रेफर कर दिया गया। छात्र की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन