फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Directorate will send proposal of National Education Policy to Himachal Government in December

दिसंबर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रस्ताव हिमाचल सरकार को भेजेगा निदेशालय

Sat, 23 Oct 2021 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Oct 2021 07:21 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शनिवार को जिला अधिकारियों और बीस कॉलेज प्रिंसिपलों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने 20 नवंबर तक सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री कोर्स का पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Directorate will send proposal of National Education Policy to Himachal Government in December
वीडियो कॉन्फ्रेंस में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा का प्रस्ताव दिसंबर के पहले सप्ताह में हिमाचल प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शनिवार को जिला अधिकारियों और बीस कॉलेज प्रिंसिपलों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने 20 नवंबर तक सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री कोर्स का पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए। उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विभिन्न स्तर पर पाठ्यक्रम के निर्धारण के लिए शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस की गई। बैठक में कॉलेज प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए कि सोमवार तक जो विषय उन्हें दिए गए हैं, उनसे संबंधित कमेटी का गठन कर निदेशालय को सूचित किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीस नवंबर तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्देशानुसार प्रथम वर्ष में सर्टिफिकेट कोर्स, द्वितीय वर्ष में डिप्लोमा कोर्स और तृतीय वर्ष में डिग्री कोर्स का प्रमाणपत्र देने के लिए सम सामयिक पाठ्यक्रमों का निर्धारण किया जाए। निदेशालय स्तर पर इसकी समीक्षा बीस से तीस नवंबर तक विषयानुसार रोजाना की जाएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एक ठोस प्रस्तावना सरकार और विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रमोद चौहान, संयुक्त निदेशक डॉ. अशीथ कुमार मिश्रा, डॉ. हरीश कुमार अवस्थी और अधीक्षक कॉलेज शाखा नारायण गर्ग व लिपिक नीलम शर्मा भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed