फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Directorate of Ex Servicemen will recruit for 452 posts, release dates

Hamirpur News: पूर्व सैनिक निदेशालय 452 पदों के लिए करेगा भर्ती, जारी की तिथियां

Sat, 13 May 2023 06:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 May 2023 06:16 PM IST
सार

प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर जल्द ही 452 के करीब पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए एक जून से साक्षात्कार प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इन साक्षात्कारों के माध्यम से जेओए के ओबीसी के पांच, एससी के 85, एसटी के 23 पद भरे जाने हैं। 

विज्ञापन
Directorate of Ex Servicemen will recruit for 452 posts, release dates
सरकारी नौकरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर जल्द ही 452 के करीब पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए एक जून से साक्षात्कार प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इन साक्षात्कारों के माध्यम से जेओए के ओबीसी के पांच, एससी के 85, एसटी के 23 पद भरे जाने हैं। जेबीटी के सामान्य वर्ग के 140, ओबीसी के 32, एससी के 44, एसटी के 18 पद भरे जाने हैं। ड्राइंग अध्यापक के सामान्य वर्ग के लिए 45, ओबीसी के 11, एससी के 18 और एसटी के नौ पद भरे जाने हैं। लाइनमैन के सामान्य वर्ग के 10, ओबीसी के तीन, एससी के सात और एसटी के दो पद भरे जाने हैं। एक जून से विभिन्न पदों के लिए स्क्रीनिंग और प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस प्रक्रिया में पूर्व सैनिक, दिव्यांग सैनिक और शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं और आश्रितों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


जेबीटी शिक्षकों के पदों के लिए एक जून को, लाइनमैन एंड इलेक्ट्रीशियन के पदों के लिए 12 जून और ड्राइंग अध्यापक के लिए 21 जून को स्क्रीनिंग की जाएगी और प्रमाण पत्र सत्यापित किए जाएंगे। इसके लिए सभी उम्मीदवारों को पूर्व सैनिक निदेशालय के रोजगार विंग में सुबह 10 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी है। प्रमाण पत्रों की चेकिंग प्रक्रिया 10: 30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को पहले अपना पंजीकरण करवाना होगा। वहीं, पूर्व सैनिक निदेशालय की वेबसाइट पर भी यह जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। इस बारे में पूर्व सैनिक निदेशालय के रोजगार विभाग के अधिकारी रविंद्र ने कहा कि विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की जाएगी । इस प्रक्रिया में प्रदेश भर के पूर्व सैनिक, दिव्यांग सैनिक और शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं और आश्रितों को ही शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed