{"_id":"53c1824def0695e6f0c6c0994bc55733","slug":"dhumal-celebrated-70th-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन मुबारक! 70 के हुए धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन मुबारक! 70 के हुए धूमल
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 10 Apr 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने 70वें जन्मदिवस पर माता अवाहदेवी के मंदिर में माथा टेका। कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ बेटे अनुराग ठाकुर, प्रवीन शर्मा भी मौजूद रहे। जन्मदिन मनाने धर्मपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर नया हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह झूठे केस दर्ज कर अपने मंसूबे पूरे करना चाहते हैं, पर ऐसा नहीं होगा। एक तो सीबीआई पीछे पड़ी है और दूसरा 16 मई को केंद्र में मोदी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इसके बाद किसके इरादे कितने टिकेंगे? ये प्रदेश की जनता देखेगी।
विज्ञापन
धूमल को सपने में दिखता हूं मैं : वीरभद्र
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल में सपने में भी मैं नजर आ रहा हूं। ऊना के पंडोगा में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खोता है तो वह गलतियां करने लगता है। उन्होंने धूमल परिवार पर निशाना साधा कि फर्जी तरीके से एचपीसीए बनाई गई।
विज्ञापन
इसमें धूमल समेत उनके परिवार, जालंधर तथा पंजाब के कुछ लोगों को मताधिकार दिया गया है। जो खिलाड़ी रखे हैं उन्हें यहां वोट देने का हक ही नहीं है। एचपीसीए को प्रदेश सरकार को बताए बिना कंपनी बनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं दो या तीन परिवारों को 250 करोड़ रुपये की प्रापर्टी हड़पने नहीं दूंगा। मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए इस प्रापर्टी को कोई हड़प नहीं सकता। यह प्रदेश की जनता की प्रापर्टी है।