{"_id":"652423f4bc10b7ca6d0a3897","slug":"dharamshala-dalai-lama-rests-in-delhi-hotel-after-checkup-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने चेकअप के बाद दिल्ली के होटल में किया आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने चेकअप के बाद दिल्ली के होटल में किया आराम
Mon, 09 Oct 2023 09:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:32 PM IST
सार
दलाई लामा मंगलवार को एम्स में कुछ मेडिकल टेस्ट करवाएंगे और होटल में आराम करेंगे। बताया जा रहा है कि बुधवार को दलाई लामा वापस धर्मशाला लौट आएंगे। तिब्बती समुदाय के लोग घरों पर दलाई लामा की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने सोमवार को दिल्ली के होटल में आराम किया। दलाई लामा रविवार को रूटीन चेकअप के लिए एम्स दिल्ली पहुंचे थे। एम्स में उन्होंने निजी चिकित्सकों की सलाह पर अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई।
विज्ञापन
जांच के दौरान दलाई लामा पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए। दलाई लामा एक अक्तूबर से खांसी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस वजह से वह ताइवान से आए अनुयायियों को सिर्फ एक दिन ही प्रवचन दे पाए थे। वहीं, उनका सिक्किम दौरा भी रद्द हो गया।
विज्ञापन
हालांकि, सिक्किम में आई आपदा को इसकी वजह बताया गया है। दलाई लामा मंगलवार को एम्स में कुछ मेडिकल टेस्ट करवाएंगे और होटल में आराम करेंगे। बताया जा रहा है कि बुधवार को दलाई लामा वापस धर्मशाला लौट आएंगे। तिब्बती समुदाय के लोग घरों पर दलाई लामा की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन