{"_id":"5848fcd74f1c1be159449d88","slug":"dharamshala-college-won-inter-college-kabaddi-championship-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर को हराकर धर्मशाला कॉलेज ने जीती चैंपियन ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर को हराकर धर्मशाला कॉलेज ने जीती चैंपियन ट्रॉफी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर कॉलेज में चल रही हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का अंतिम व फाइनल मैच धर्मशाला और बिलासपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में धर्मशाला ने मेजबान टीम को 41-31 के अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन
धर्मशाला को स्वर्ण पदक, बिलासपुर को रजत पदक और हमीरपुर को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉक्टर ब्रिज लाल विनता ज्वाइंट डायरेक्टर हाइयर एजूकेशन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्थानीय कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर राकेश भारद्वाज व कॉलेज स्टाफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विनता ने कहा कि किसी भी खेल के आयोजन के लिए बिलासपुर से अच्छी जगह नहीं है।
विज्ञापन
कबड्डी के खेल का बिलासपुर से पुराना नाता रहा है। क्योंकि बिलासपुर ने कबड्डी खेल में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि 4-5 साल पहले की कबड्डी में और आज की कबड्डी में काफी बदलाव आया है। आज की कबड्डी प्रोफेशनल हो चुकी है। उन्होंने प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि 2020 में टोक्यो में होने वाली ओलंपिक खेलों में कबड्डी खेल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिलासपुर कॉलेज ने कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। अजय ठाकुर, प्रियंका नेगी, रीतू नेगी, निधि शर्मा सभी इसी कॉलेज की देन हैं। इस अवसर पर पीसी कटवाल, नीरज वर्मा, मीना वर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, हेमा ठाकुर, अंजलि भारद्वाज, जुखाला कॉलेज की प्राचार्य वसुंधरा भारद्वाज के साथ अन्य स्टाफ व लोग मौजूद रहे।