फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamshala: Central University released the list of eligible candidates for 28 posts after screening

धर्मशाला: केंद्रीय विवि ने छंटनी के बाद 28 पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची की जारी

Sat, 15 Feb 2025 06:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Feb 2025 06:33 PM IST
सार

 केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला (सीयू) ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों के लिए आए आवेदन की छंटनी प्रक्रिया पूरी कर दी है। 

विज्ञापन
Dharamshala: Central University released the list of eligible candidates for 28 posts after screening
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला (सीयू) ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों के लिए आए आवेदन की छंटनी प्रक्रिया पूरी कर दी है। सीयू के 12 विभागों में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पद भरे जाएंगे। सीयू ने पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट पर क्लिक कर अपने आवेदनों का स्टेटस पता कर सकते हैं। पशु साइंस विभाग में ओबीसी कोटे से एक आवेदन प्राप्त हुआ है, योग्यता पूरी न करने के चलते आवेदन रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह एससी श्रेणी से 12 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 11 आवेदन रद्द कर दिए गए। महज एक आवेदन पत्र इसके लिए योग्य पाया गया है। दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन के लिए 12 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 10 रद्द कर दिए गए, 2 सही पाए गए हैं। संस्कृत विभाग के लिए आए 21 आवेदनों में से 9 रद्द हुए, जबकि 12 सही पाए गए हैं। टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट विभाग के लिए आए 14 आवेदनों में से 8 रद्द हो गए। एचपीकेवी-बिजनेस स्कूल के लिए 7 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 4 पात्र पाए गए हैं। विजुअल आर्ट्स विभाग और योग विभाग के लिए भी कोई पात्र उम्मीदवार नहीं मिला है। विवि ने अन्य विभागों में प्राप्त आवेदनों की सूची भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed