धर्मशाला: तिब्बत के नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ
कोविड महामारी और हिमाचल सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के बीच निर्वासित तिब्बत सरकार के सांसदों ने सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वासित तिब्बत सरकार (केंद्रीय तिब्बत प्रशासन) में नवनिर्वाचित तिब्बती सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। इन नवनिर्वाचित सांसदों को 17वीं निर्वासित तिब्बती संसद के अस्थायी अध्यक्ष दवा त्सेरिंग ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोविड महामारी और हिमाचल सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के बीच सांसदों ने सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए शपथ ग्रहण समारोह में मीडिया कर्मियों को भी प्रवेश नहीं दिया गया। नियमों का पालन करते हुए जिस स्थान पर शपथ दिलवाई गई, वहां किसी और व्यक्ति को भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
वहां भीड़ न बढ़े, इसके लिए एक कमरे में चार-चार सांसदों को बैठाया गया। इससे पहले निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री (सिक्योंग) के रूप में पेंपा सेरिंग के शपथ समारोह में मात्र पांच लोग ही शामिल हुए थे। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा वर्चुअल माध्यम से शरीक हुए थे। केंद्रीय निर्वासित तिब्बत संसद में कुल 45 सांसद चुनकर आए हैं। इन सभी को शपथ दिलवाई गई। पहले यह शपथ ग्रहण समारोह 30 मई को होना था, लेकिन कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुए तिब्बती प्रशासन ने इस शपथ ग्रहण समारोह को आठ जून तक टाल दिया गया था। अब मंगलवार को हुए कार्यक्रम में भी कोविड-19 नियमों की पूरी तरह से पालना की गई।