धर्मशाला नगर निगम चुनाव आज, 113 उम्मीदवार मैदान में
- सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा मतदान, चार बजे से मतगणना
- 17 वार्डों में कुल 31761 मतदाता डालेंगे अपना वोट
- पार्षद ढाई-ढाई साल के लिए चुनेंगे मेयर, डिप्टी मेयर का कार्यकाल 5 साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में बने नगर निगम धर्मशाला के लिए रविवार को पहला चुनाव होने जा रहा है। निगम के 17 वार्डों के कुल 31 हजार 761 मतदाता अपने-अपने पार्षद चुनेंगे। एमसी चुनाव में 113 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नौ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सुबह 7.00 से मतदान शुरू हो गया है।
दोपहर 3.00 बजे तक मतदान होगा। चार बजे से मतगणना शुरू होगी। शाम पांच बजे से चुनाव परिणाम घोषित होना शुरू हो जाएंगे। नतीजे आते ही मेयर और डिप्टी मेयर की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हो रहे हैं, लेकिन पार्टियों ने अपने-अपने समर्थक उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
ढाई-ढाई साल के लिए चुना जाएगा मेयर
धर्मशाला नगर निगम में आरक्षण रोस्टर के तहत ढाई-ढाई साल के लिए मेयर चुना जाएगा। ढाई साल एससी और ढाई साल एसटी पार्षद मेयर की कुर्सी संभालेगा। डिप्टी मेयर का चयन भी पार्षद करेंगे। हालांकि, उनका कार्यकाल पांच साल ही रहेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम धर्मशाला श्रवण मांटा ने बताया कि पोलिंग पार्टियां कुल 34 बूथों पर तैनात कर दी गई हैं।
जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल है, लेकिन वोटर आई कार्ड नहीं है वे अन्य फोटोयुक्त आई कार्ड दिखाकर मतदान कर सकते हैं। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य किसी भी सरकारी संस्था से जारी फोटो युक्त आई कार्ड शामिल हैं।