फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamsala: Inter district cricket tournament from April 7, 12 teams divided into four pools

धर्मशाला: अंतर जिला क्रिकेट स्पर्धा 7 अप्रैल से, चार पूलों में बांटीं 12 टीमें

Mon, 20 Mar 2023 10:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Mar 2023 10:19 PM IST
सार

क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 टीमों के चार पूल बनाए गए हैं। एक पूल में तीन जिलों की टीमों को रखा गया है। प्रतियोगिता का पहला मैच सात अप्रैल को खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला ऊना मैदान में 27 से 29 अप्रैल को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
Dharamsala: Inter district cricket tournament from April 7, 12 teams divided into four pools
क्रिकेट एसोसिएशन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज सात अप्रैल से हो जाएगा। इसके लिए एचपीसीए ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता में 12 टीमों के चार पूल बनाए गए हैं। एक पूल में तीन जिलों की टीमों को रखा गया है। प्रतियोगिता का पहला मैच सात अप्रैल को खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला ऊना मैदान में 27 से 29 अप्रैल को खेला जाएगा। अंडर-16 प्रतियोगिता के पूल-ए में कांगड़ा, हमीरपुर और सिरमौर, पूल-बी में कुल्लू, मंडी और चंबा, पूल-सी में सोलन, ऊना और लाहौल-स्पीति और पूल-डी में शिमला, बिलासपुर और किन्नौर की टीमें शामिल हैं। वहीं पूल-ए की सभी लीग मुकाबले ऊना, पूल-बी के संतोषगढ़, पूल-सी के बिलासपुर और पूल-डी के अमतर मैदान में होंगे। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच 19 से 21 अप्रैल तक होंगे। सेमीफाइनल मुकाबले 23 से 25 मार्च को खेले जाएंगे। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि ब्वाॅयज अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट सात अप्रैल से शुरू होगा। इसके मैच ऊना, संतोषगढ़, बिलासपुर और अमतर में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 27 से 29 अप्रैल को ऊना मैदान में खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिला क्रिकेट संघों को टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


रामपुर में 14 अप्रैल से वॉलीबाल प्रतियोगिता
रामपुर बुशहर। रामपुर के पद्म छात्र स्कूल में 14 से 16 अप्रैल तक राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में देश भर की टॉप आठ टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 20 स्थानीय टीमें भी भाग लेंगी।    तैयारियों को लेकर सोमवार को बुशहर वॉलीबाल एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्ष बांका राम भलूनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि यह प्रतियोगिता 14, 15 और 16 अप्रैल को होगी। अध्यक्ष भलूनी ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। प्रतियोगिता में इंडियन नेवी, हरियाणा, रूड़की, बीएसएफ, एचपी, दिल्ली, आईटीबीपी और पंजाब की टीमें भाग लेंगी। इस मौके पर दर्शन दास कायथ, प्रेम मेहता, योगेंद्र मेहता, आनंद नेगी, सैयद अहमद, शिव शंकर, लायक राम, जगत पाल नेगी, डीडी कश्यप, अश्वनी शर्मा, हीरा सिंह, सुरेश चंद, भगत ठाकुर, वीर सिंह, ऋषि रोच मौजूद रहे। 
विज्ञापन


आर्मी कमांड हरियाणा बी टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
वहीं युवा क्लब राजा का तालाब के सौजन्य से करवाई वॉलीबाल प्रतियोगिता आर्मी कमांड हरियाणा की बी टीम ने जीत ली है। एक दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल, पंजाब और हरियाणा की कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में आर्मी कमांड बी हरियाणा ने आर्मी कमांड ए हरियाणा की टीम को 21-18, 21-19 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पूर्व प्रधान प्रवीण टिंकू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने 51 सौ की राशि प्रोत्साहन की रूप में दी। वहीं समापन समारोह में समाजसेवी और युवा भाजपा नेता पुनीत महाजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 15 हजार की राशि क्लब को भेंट की। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 15 हजार की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी भेंट की। तीसरा स्थान हासिल करने वाली  फ्रेंड क्लब हमीरपुर की टीम को 71 सौ की नकद राशि और ट्रॉफी जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली ऊना हॉस्टल की टीम को 51 सौ रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed