फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharampur will be made district In the coming time,, Jal Shakti Minister Mahendra Singh announced

Mandi: आने वाले समय में धर्मपुर को बनाया जाएगा जिला, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने किया एलान

Sun, 04 Sep 2022 09:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Sep 2022 09:44 PM IST
सार

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मपुर में आज वह सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो जिला मुख्यालय में होनी चाहिए। भविष्य में जब भी डि लिमीटेशन होगी और नए जिले बनाने की बात आएगी तो धर्मपुर को जिला बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Dharampur will be made district In the coming time,, Jal Shakti Minister Mahendra Singh announced
धर्मपुर में मंत्री महेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

आने वाले समय में धर्मपुर को जिला बनाया जाएगा। यह बात जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने दो केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री के धर्मपुर दौरे की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से कही। कहा कि धर्मपुर में आज वह सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो जिला मुख्यालय में होनी चाहिए। भविष्य में जब भी डि लिमीटेशन होगी और नए जिले बनाने की बात आएगी तो धर्मपुर को जिला बनाया जाएगा। कहा कि प्रदेश में नए जिले बनाने की काफी समय से मांग उठ रही है। अभी ऐसा कोई विचार नहीं है, लेकिन भविष्य में जब भी नए जिले बनेंगे तो धर्मपुर को जिला बनाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा कि यहां लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति अधीक्षण अभियंता कार्यालय उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


रोजगार कार्यालय और लेबर ऑफिस कार्यालय भी उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद यहां बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का ऑफिस भी खोल दिया जाएगा। साथ ही धर्मपुर में सिविल कोर्ट और फायर बिग्रेड कार्यालय भी खुल जाएंगे। धर्मपुर, जोगिंद्रनगर व सरकाघाट विस क्षेत्रों के मध्य का क्षेत्र है, जो कि दोनों विस क्षेत्रों के लिए नजदीक पड़ेगा और यहां जिला बनने से दोनों विस क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, जिला परिषद सदस्य जगदीश चंद, मंडल महामंत्री प्रताप सकलानी, मंडल भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज पालसरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed