फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dhaniram Shandil said that patients will get facility of air lifting, OT in mobile van

हिमाचल: धनीराम शांडिल बोले- मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने के लिए दिल्ली-पंजाब का होगा अध्ययन

Fri, 20 Jan 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Jan 2023 12:00 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने स्वास्थ्य सचिव को विशेषज्ञ डॉक्टरों के काडर के खाली पदों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद इन पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।

विज्ञापन
Dhaniram Shandil said that patients will get facility of air lifting, OT in mobile van
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मरीजों को एयर लिफ्टिंग और मोबाइल वैन में आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करके आपात स्थिति में मौके पर ही उपचार (ओटी) की सुविधा दी जाएगी। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सचिव को विशेषज्ञ डॉक्टरों के काडर के खाली पदों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद इन पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि डोडराक्वार और लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


इन क्षेत्रों में धर्मशाला और टांडा अस्पताल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांगड़ा पहुंचे शांडिल ने वीरवार को टांडा अस्पताल जाकर हर वार्ड का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी पूछीं। टांडा जाने से पहले शांडिल ने क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की नियुक्ति जरूरी है। जल्द ही सभी खाली पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed