फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dhami College showcases art and heritage

Shimla News: धामी कॉलेज में दिखी कला और विरासत की झलक

Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dhami College showcases art and heritage
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में विश्व पर्यटन दिवस पर शुक्रवार को हिम समृति-द हिस्टोरिकल सोसायटी की ओर से कला, संस्कृति एवं विरासत विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई। इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने मॉडल, पोस्टर और रेखाचित्रों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश और देश की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश सिंह कंवर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों और पोस्टरों का डॉ. हेमलता शर्मा और डॉ. शिवानी सूद ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में अवलोकन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में हिमाचल की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अलग-अलग दृश्य माध्यमों से दर्शाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article