{"_id":"04b97ef0519d3a9d1257fa3c2f86c18d","slug":"dhali-road-will-be-close-tommrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल बंद रहेगी ढली इंद्रनगर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल बंद रहेगी ढली इंद्रनगर सड़क
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 12 Apr 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय भवन ढली से इंद्रनगर तक जाने वाले मार्ग पर रविवार को यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन
ढली के पार्षद शैलेंद्र चौहान ने कहा है कि रविवार को क्षेत्र में बन रही पार्किंग से मिट्टी हटाने का कार्य किया जाना है।
ऐसे में इस मार्ग से गुजरने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। सड़क की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न पड़े इसके चलते रास्ता बंद किया जा रहा है।
उन्होंने स्थानीय लोगों से इस मार्ग पर वाहन खड़े नहीं करने की भी अपील की है। साथ ही उम्मीद जताई कि जल्द ही पार्किंग का काम पूरा कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि संजौली और ढली में पिछले काफी समय से पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में यहां नई पार्किंग का निर्माण चल रहा है।