Bilaspur News: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाई, डीजीपी ने जाना हाल
संजय कुंडू ने जिला अस्पताल बिलासपुर में उपचाराधीन पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से मिलकर उनका हालचाल जाना।
विस्तार
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने जिला अस्पताल बिलासपुर में उपचाराधीन पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। वहीं, बंबर ठाकुर की सुरक्षा में दो पीएसओ भी तैनात कर दिए गए हैं। कुंडू ने कहा कि इस बारे में सीएम खुद विधानसभा में सारी रिपोर्ट रखेंगे। डीजीपी ने उपायुक्त और पुलिस अधिकारियों से भी इस मामले पर बैठक की। उन्होंने मंडी भराड़ी जा कर घटनास्थल का दौरा भी किया। उन्होंने पुलिस को अधिक सतर्कता बरतने के आदेश दिए। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि बस्सी से दो बटालियन बुलाई गई हैं, जो बिलासपुर में ही रहेंगी। बिलासपुर में विकास की बहुत योजनाएं चल रही हैं। कई योजनाओं में धरने-प्रदर्शन भी हो रहे हैं। उपायुक्त काम कर रहीं कंपनियों के साथ समीक्षा करते रहेंगे, जिससे यदि किसी कंपनी को सुरक्षा की जरूरत होगी तो वह भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रोष प्रदर्शन
वहीं, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के विरोध में शनिवार को बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। हमले के विरोध में कांग्रेस ने चंपा पार्क के पास सदर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्बाल और भाजपा का पुतला जलाया। रैली भी निकाली
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.