{"_id":"5cd1af0ebdec22078775ae54","slug":"dgp-asked-for-report-on-complaint-of-phone-tapping-of-congress-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस अध्यक्ष का फोन टैप करने की शिकायत पर डीजीपी से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस अध्यक्ष का फोन टैप करने की शिकायत पर डीजीपी से रिपोर्ट तलब
Wed, 08 May 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 May 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस की ओर से प्रदेश की भाजपा सरकार पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के फोन टैप करने व जासूसी करने के गंभीर आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान ले लिया है। आयोग ने प्रदेश पुलिस के महानिदेशक से इस संबंध में रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन
पूछा गया है कि फोन टैपिंग की जा रही है या नहीं। साथ ही टैपिंग के नियमों की भी जानकारी मांगी है। चुनाव आयोग के इस कदम के बाद प्रदेश पुलिस व प्रदेश सरकार जांच के दायरे में आ गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पार्टी ने सोमवार को कहा था कि सीआईडी का एक कर्मचारी प्राइवेट कार संख्या एचपी 35ए 1965 में सवार होकर कचीन घाटी के पास जासूसी करता पकड़ा गया था।
विज्ञापन
उसने स्वीकारा है कि वह यह कार्य अपने अधिकारियों के इशारे में कर रहा था। कांग्र्रेस प्रवक्ता नरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा और मुख्यमंत्री बौखला गए हैं।
भाजपा के बड़े नेता कांग्रेस में आ चुके हैं और कई पूर्व विधायक संपर्क में हैं इसलिए भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी बताएं कि राठौर की जासूसी किसके इशारे पर की जा रही है। सरकार ने अभी तक उन्हें सुरक्षा मुहैया क्यों नहीं कराई है।