{"_id":"610d5c8c8ebc3eb83d4b68e6","slug":"devotees-of-outside-states-are-advised-to-bring-covid-negative-report-or-vaccine-certificate-in-shravan-ashtami-fairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: श्रावण अष्टमी मेलों में कोविड निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन सर्टिफिकेट लाएं बाहरी श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: श्रावण अष्टमी मेलों में कोविड निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन सर्टिफिकेट लाएं बाहरी श्रद्धालु
Sat, 07 Aug 2021 11:47 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:47 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंजाब और हरियाणा सरकार से संपर्क कर वहां के लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है। हालांकि, रिपोर्ट या सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य नहीं है, लेकिन एहतियातन सरकार चाह रही है कि लोग सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की शक्तिपीठों में नौ अगस्त से शुरू होने वाले श्रावण अष्टमी मेलों में पंजाब और हरियाणा के श्रद्धालुओं को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन लगवाने का प्रमाणपत्र लेकर आने के लिए कहा जाएगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंजाब और हरियाणा सरकार से संपर्क कर वहां के लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है। हालांकि, रिपोर्ट या सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य नहीं है, लेकिन एहतियातन सरकार चाह रही है कि लोग सतर्कता बरतें। हर साल इन मेलों के दौरान चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, श्री नयनादेवी जी और चामुंडा देवी मंदिर में पड़ोसी राज्यों से लाखों श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
कोरोना के चलते पिछले साल इन मेलों का आयोजन नहीं हुआ था। हालात सुधरने के बाद इस साल इन मेलों का आयोजन किया जाना है। प्रदेश में पहले ही कोविड के केस बढ़ने लगे हैं। ऐेसे में इस बात की पूरी संभावना है कि पड़ोसी राज्यों से लोगों के आने के बाद केस और बढ़ जाएं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने पहले डीजीपी, स्वास्थ्य सचिव व आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव समेत संबंधित जिलों के डीसी व सीएमओ के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक की। दोनों राज्यों में प्रदेश की वैक्सीन या टेस्ट रिपोर्ट के साथ आने की एडवाइजरी को प्रसारित करने की बात कही गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने को कवायद शुरू
इससे पहले मुख्य सचिव ने कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड से पैदा हुए हालात पर चर्चा की। निर्णय हुआ कि प्रदेश में स्वास्थ्य का आधारभूत ढांचा मजबूत करने को 700-800 करोड़ का एक्सटर्नली एडेड फंड लोन के लिए केंद्र से संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा टेस्टिंग बढ़ाने और आगे के हालात से निपटने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की थी।
विज्ञापन