{"_id":"6afd95bf556ac11d160a1062","slug":"devotees-from-shimla-set-off-for-diotsidh-amidst-chants-shimla-news-c-19-sml1002-821874-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जयकारों के साथ दियोटसिद्ध के \nलिए निकले शिमला के श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जयकारों के साथ दियोटसिद्ध के लिए निकले शिमला के श्रद्धालु
विज्ञापन
120 किमी पैदल चलकर 22 नवंबर को पहुंचेंगे धाम
पहले दिन दाड़लाघाट और दूसरे दिन जुखाला में होगा ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जय बाबा बालक नाथ सेवक मंडल (जेबीडी ग्रुप) की ओर से बाबा बालक नाथ के धाम दियोटसिद्ध की 120 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा बुधवार को शुरू हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं का जत्था भजन-कीर्तन करते हुए पैदल बाबा के धाम पहुंचेगा।
ग्रुप की ओर से आयोजित यह 22वीं निशुल्क यात्रा है। शिमला से यात्रा बुधवार सुबह पांच बजे रवाना हुई। श्रद्धालु चार दिन की पैदल यात्रा पूरी कर 22 नवंबर को बाबा बालक नाथ के धाम दियोटसिद्ध पहुंचेंगे। जेबीडी ग्रुप के सदस्य गगन शर्मा ने बताया कि पहले दिन यात्रा शिमला से दाड़लाघाट पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने रात्रि विश्राम किया। दूसरे दिन 19 नवंबर को यात्रा दाड़लाघाट से शुरू होकर मारकंडेय मंदिर (जुखाला) पहुंचेगी। तीसरे दिन 20 नवंबर को श्रद्धालु मारकंडेय मंदिर से बरठीं (बिलासपुर) पहुंचेंगे। यहां नवदुर्गा मंदिर में रात्रि विश्राम होगा। 21 नवंबर को यात्रा बरठीं से शाहतलाई पहुंचेगी।
यहां रात्रि विश्राम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 22 नवंबर को श्रद्धालु शाहतलाई से बाबा बालक नाथ के धाम दियोटसिद्ध पहुंचेंगे। यहां बाबा के दर्शन करने के बाद जत्था शिमला लौटेगा। श्रद्धालुओं के शिमला पहुंचने पर गंज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके अलावा 29 नवंबर को राधा-कृष्ण मंदिर, गंज बाजार में भंडारे का आयोजन होगा। इसमें शहर के हजारों लोगों को बाबा का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यात्रा में शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।